Breaking News

Entrepreneur Kaise Bane? – यह है एक सफल इंटरप्रेन्योर बनने के लिए 6 बेहतरीन टिप्स!

 

Entrepreneur Kaise Bane? – यह है एक सफल इंटरप्रेन्योर बनने के लिए 6 बेहतरीन टिप्स!




आज अधिकतर लोग चाहते है की उनका अपना खुद का व्यवसाय हो और खुद की एक अलग पहचान हो। हमें बहुत से उद्यमी देखने को मिलते है, लेकिन बहुत कम ही ऐसे होते है जो सफल उद्यमी बन पाते है। एक कामयाब उद्यमी बनने के लिए बहुत मेहनत करनी होती है, तभी जाकर कोई एक अच्छा उद्यमी बन पाता है। यदि आप भी एक सफल उद्यमी बनना चाहते है तो आज की पोस्ट में आपको बताया जाएगा एक सफल Entrepreneur Kaise Bane


यदि आप चाहते है की आपके बिज़नेस से समाज में भी लोगों को काम मिले और समाज में फैली बेरोज़गारी दूर हो तो आप एक मनचाहे व्यवसाय की शुरुआत कर सकते है। जिससे समाज़ में उत्पन्न गरीबी भी दूर होगी। कई बार बहुत से बिज़नसमेन कम पूँजी से ही अपने बिज़नेस की शुरुआत करके एक सफल उद्यमी बन जाते है जिसके पीछे भी बहुत से कारण होते है। तो आइए जानते है Entrepreneurship Ki Definition विस्तार में।



                                            Entrepreneurship Kya Hai




व्यवसाय से होता है, जो अपना खुद का Business शुरू करते है। अपने द्वारा सोचे गए किसी Idea से एक नया Business शुरू करना Entrepreneurship कहलाता है। Entrepreneurship कोई जॉब नहीं होती है जिसमें आपको एक निश्चित समय में एक निश्चित काम करना हो बल्कि इसमें आपको कठिन परिश्रम करना होता है वो भी तब तक जब तक की आप एक सफल Entrepreneur नहीं बन जाते। अपने छोटे से Idea को एक बड़े व्यवसाय में बदल देना ही Entrepreneurship कहलाता है।


Entrepreneur Kya Hota Hai



अपनी लाइफ को बेहतर तजीने के लिए तथा अपनी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पैसा कमाना बहुत ज़रुरी हो गया है। सभी लोग किसी ना किसी प्रकार का काम करके अपनी ज़रूरतों को पूरा करते है जैसे- टीचर स्कूल में पढ़ाते है, क्लर्क बैंक में नौकरी करते है, मज़दूर कारखाने में काम करते है यह लोग सैलरी से अपनी इनकम करते है तथा वहीं किसी कारखाने का मालिक, कोई दुकानदार, और एक व्यापारी अपने व्यवसाय से पैसा कमाते है यह अपना खुद का कोई कार्य करते है और कुछ ऐसे भी लोग है जो ना सिर्फ अपने लिए कार्य का निर्माण करते है बल्कि दूसरे व्यक्तियों को भी काम देते है। इन व्यक्तियों को Entrepreneur कहा जाता है।

Entrepreneur Kaise Bane

कोई भी व्यक्ति अपना बिज़नेस शुरू कर सकता है चाहे वह एजुकेटेड हो या नहीं वह कोई भी हो सकता है। शुरू में यह काम मुश्किल ज़रुर होता है लेकिन असंभव नहीं।


पैसों की व्यवस्था/प्रबंध




किसी भी बिज़नेस को शुरू करने से पहले सबसे ज़रुरी यह जान लेना होता है की उसमें कितने पैसे की जरूरत होगी और कितने समय के लिए होगी। मशीन, तथा व्यवसाय से सम्बन्धित सामान खरीदने के लिए और व्यवसाय शुरू करने के लिए तथा कर्मचारी को वेतन देने के लिए पैसों की आवश्यकता होती है।

व्यवसाय चुने


आपके पास एक सही बिज़नेस प्लान और Idea होना चाहिए की आप कौन सा बिज़नेस करना चाहते है। आप किसी नए प्रोडक्ट के बारे में सोच सकते है या जो वस्तु बाजार में ज्यादा उपयोग में आती हो उसके बारे में सोचे। आप कोई सा भी बिज़नेस शुरू करने के पहले देख ले उस व्यवसाय से होने वाला लाभ, नुकसान या उससे होने वाली इनकम के बारे में जान ले।


जोखिम उठाए

जब आप यह तय कर लेते है की आपका बिज़नेस प्लान क्या है उसके बाद आपका अगला कदम होता है उस पर कार्य करना। लेकिन यह ज़रुरी नहीं की जिस बिज़नेस पर आप काम कर रहे है उसमें आप सफल ही हो या आपको लाभ प्राप्त हो। जोखिम हर बिज़नेस में होता है, जो हर उद्यमी को कभी ना कभी उठाना ही होता है तभी आप एक सफल उद्यमी बन पाते है।

ग्राहकों की समस्या समझे

यदि आप एक सफल उद्यमी बनना चाहते है तो आपको ग्राहकों और बाजार की समस्या और ज़रूरतों का ध्यान रखना होगा। और उनके अनुसार ही अपनी सेवा और काम को बढ़ाना होगा। अपने प्रोडक्ट और सर्विस को बेहतर बनाने से आपका बिज़नेस बढ़ेगा।क्योंकि उन्हीं ग्राहकों से आपका बिज़नेस बढ़ेगा जो दोबारा आपकी सर्विस चाहेंगे।

योजना बनाकर रखे

यदि आपका प्लान काम नहीं कर रहा है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। कुछ लोग अपनी योजना बनाते है और अगर वह काम नहीं करती है तो वह बीच में ही उद्यमी बनने की सोच छोड़ देते है। ऐसे में आप एक सफल उद्यमी कभी नहीं बन सकते, अगर आपकी योजना काम नहीं करती है तो अपने प्लान को बदले अपने लक्ष्य को नहीं। 


Characteristics Of Entrepreneurship

उद्यमिता की कुछ खास विशेषताएँ भी होती है जिन्हें एक उद्यमी को जानना ज़रुरी होता है। तो आइए जानते है Entrepreneurship Characteristics क्या है:


  • जोखिम उठाना उद्यमी की एक मुख्य विशेषताएँ है। ऐसे उद्यमियों में आत्मविश्वास भी ज्यादा होता है।
  • उद्यमिता ज्ञान और अनुभव पर आधारित होती है। ज्ञान और अनुभव होना ही उद्यमिता की विशेषतायें होती है।
  • नया उत्पादन, नए संसाधन, नई तकनीकों को लाना उद्यमिता का विशेष गुण होता है।
  • उद्यमित लक्ष्यों, परिणामों और उद्देश्यों पर आधारित होती है जो इन तीनों गुणों को ही प्राथमिकता देती है भाग्य को नहीं।

Entrepreneur के कार्य

एक Entrepreneur के क्या कार्य होते है यह हम आपको आगे बता रहे है।


अवसरों को पहचानना

आपको बिज़नेस करने के बहुत से अवसर मिलते है। व्यक्तियों की जरूरते ही उद्यमी को यह अवसर प्रदान करती है। जैसे शिक्षा, फैशन, खाना जिनमें बदलाव होते रहते है। सभी लोग इन अवसरों को पहचान नहीं पाते है लेकिन एक उद्यमी के लिए यह समझना बहुत ही आसान होता है।

वस्तुएँ उपलब्ध कराना

बिज़नेस को अच्छे से चलाने के लिए उद्यमी को बहुत से साधन की जरूरत होती है। इन सभी साधनों को उपलब्ध कराना उद्यमी का एक सबसे ज़रुरी कार्य होता है।

विकास करना

बिज़नेस में अच्छी तरह से सफल होने के बाद उद्यमी को बिज़नेस के विकास के लिए अगला कदम उठाना पड़ता है। जिसकी 




 वह अपने बिज़नेस में और ज्यादा तरक्की कर सके।

Conclusion:

यदि आप इन तरीकों को अपनाते है तो ज़रुर एक सफल उद्यमी बन जाएँगे इससे आपको एक अच्छी पहचान भी मिलेगी और देश में कारोबार भी बढ़ेगा तो दोस्तों अगर इसके द्वारा आपकी मदद हुई है या इस पर आपके कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके बताए साथ ही अपने दोस्तों के साथ Entrepreneurship Kya Hota Hai यह पोस्ट ज़रुर शेयर करे आगे भी ऐसी ही जानकारी पाने के लिए बने रहे 















No comments